कांगड़ा भूकंप त्रासदी पर महाविद्यालय चंबा में मॉक ड्रिल आयोजित

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग

जिला प्रशासन के सौजन्य से आज कांगड़ा भूकंप त्रासदी पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में एनडीआरएफ की टीम के सहयोग के साथ भूकंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान एसडीएम चंबा नवीन तंवर, पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु विशेष रूप से मौजूद रहे।

पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु ने प्रातः 10:50 बजे ट्रिगर दबाकर आपदा बारे सूचना दी कि महाविद्यालय चंबा में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 रही । भवन में तीन व्यक्ति फंसे हुए हैं दर्शाया गया।

इसके उपरान्त त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी हितधारक विभागों द्वारा टीमों ने स्टेजिंग एरिया में एसडीएम चंबा नवीन तंवर की अगुवाई में राहत एवंं बचाव कार्य से संबंधित प्रक्रिया का संचालन किया ।

स्टेजिंग एरिया महाविद्यालय के परिसर से एनडीआरएफ , होमगार्ड ,पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम बनाई गई और उन्हें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेजा गया। तीन फंसे हुए व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया।

तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेजिगं एरिया पर अस्थाई तौर पर अस्पताल भी संचालित किया गया जिसमें घायलों को दाखिल कर प्राथमिक उपचार किया गया ।

एसडीएम नवीन तंवर ने बताया कि 4 अप्रैल 1905 के विनाशकारी भूकंप की त्रासदी पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इस तरह की आपदा से निपटने के लिए जानकारी दी और राहत एवं बचाव कार्य को सुगम तरीके से करने के तरीके भी बताए ।

इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव के लिए उपयोग होने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी मौजूद विद्यार्थियों को दी। उन्हें भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी अवगत करवाया गया।

पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु ने भी विद्यार्थियों को आपदा से निपटने और सर्च एंड रेस्क्यू में अपनी सहभागिता बनाने के लिए भी प्रेरित किया।

मॉक ड्रिल के उपरांत राजकीय महाविद्यालय चंबा के सभागार में आपदा प्रबंधन पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए भूकंप त्रासदी पर सेमिनार का आयोजन भी किया गया।

जिसमें होमगार्ड के जवानों ने छात्रों को राहत एवं बचाव के तरीकों से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त शिमला स्थित आपदा प्रबंधन पर कार्यरत संस्था ‘डूअर्स’ से आए विषय विशेषज्ञ ने भूकंप आपदा पर राहत एवं बचाव कार्यों और डिजास्टर प्रिपेरेडनेस के महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी।

इस दौरान छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भूकंप त्रासदी पर मुख्यालय में प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान डिप्टी कमांडेंट एनडीआरएफ रजनीश शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय चंबा डॉ शिवदयाल, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...