उपायुक्त कांगड़ा ने जिला आपदा प्रबंधन की वेबसाइट का किया शुभारंभ, पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की मिलेगी जानकारी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल

कांगड़ा जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की वेबसाइट का शुभारम्भ उपायुक्त, डॉ. निपुण जिन्दल द्वारा किया गया। 04 अपै्रल को हर वर्ष कांगड़ा में 1905 में आए भूकम्प को याद किया जाता है तथा जिला में आपदाओं को निपटने के लिए तैयार रहने के संकल्प के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इसी कड़ी में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा इस वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से जिला की सभी 814 पंचायतों को जोड़ा गया है।

जिसमें पंचायतों की आपदाओं से सम्बन्धित जरूरी जानकारी को इकट्ठा किया जाएगा जो आपदाओं से पूर्व तैयारी तथा आपदा होने के बाद बचाव कार्य में मदद करेगी।

उपायुक्त ने बताया इस सम्बन्ध में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण भी आज से आरम्भ कर दिया गया है।

वेबसाइट के माध्यम से डीडीएमए के सभी ऑर्डर तथा नोटिफिकेशन आम जनता के लिए उपलब्ध होगी तथा आपदाओं से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से आपदा के बाद बचाव कार्य में उपयोग होने वाले पंचायत स्तर पर संसाधनों की जानकारी को संकलित किया जाएगा जो अपने आप में एक नया कदम होगा।

उन्होंने बताया कि पंचायत की आपदा प्रबन्धन समितियों की जानकारी को भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। गौरतलब है कि आपदा प्रबन्धन में पंचायतों को जोड़ने का यह अपनी तरह का एक नया प्रयोग है।

जिसकी सफलता जिला कांगड़ा को आपदाओं से निपटने में सक्षम बनाने के लिए अहम् भूमिका निभाएगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, जिला पंचायत अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...