जीएसटी की मार: प्रति ईंट पर एक रुपये की बढ़ोतरी, घर बनाना लगातार हो रहा महंगा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जीएसटी में सात फीसदी बढ़ोतरी के बाद प्रति ईंट पर एक रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। जिला ऊना में अब प्रति हजार ईंट के आठ हजार रुपये चुकाने होंगे। इस तरह प्रति ईंट अब आठ रुपये मौके पर मिलेगी। ट्रांसपोर्टेशन और ढुलाई अलग रहेगी। पहली अप्रैल से ईंट के लिए जीएसटी पांच से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है।

ऐसे में ईंट भट्ठा संचालकों ने भी रेट में इजाफा कर दिया है। ईंट के निर्माण के लिए जरूरी कोयले और अन्य सामान के बढ़ने के साथ अब जीएसटी की मार पड़ी है।

इसका सीधा असर आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों पर पड़ेगा। दो माह में करीब 15 सौ रुपये प्रति हजार ईंट के दाम बढ़े हैं। ईंट के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भट्ठा संचालकों की मानें तो हर चीज महंगी हो रही है। जीएसटी भी बढ़ा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि दाम भी बढ़ेंगे। अब जीएसटी में भी बढ़ोतरी हुई है।

जिला ऊना भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान पीएल भारद्वाज का कहना है कि ऊना जिले में कुल 100 भट्ठे हैं। इनमें 60 भट्टे ही चल रहे हैं। हजारों की संख्या में मजदूर कार्य कर रोजी-रोटी कमाते हैं। बढ़े हुए जीएसटी के साथ सीजीसीआर 65 रुपये प्रति हजार ईट को वापस लिया जाना चाहिए।

सीमेंट बोरी 425 तो सरिया 75 सौ प्रति क्विंटल

सीमेंट बोरी का दाम वर्तमान में 425 पहुंच गया है। सरिया के दाम भी 75 सौ प्रति क्विंटल हो गया है। ट्रांसपोर्टेशन और ढुलाई के बाद घर में मालिक को प्रति ईंट दस से 12 रुपये तक पड़ेगी। ऐसे में गरीब का अपना आशियाना बनाने का सपना पूरा होना कठिन होता जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...