मवेशियों को चराने जंगल में गए व्यक्ति की गिरने से मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिले के बरौर क्षेत्र में मवेशियों को चराने गए एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान राज कुमार (48) पुत्र बुधिया निवासी गांव दीवान खाना डाकघर बरौर जिला चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राज कुमार शुक्रवार को अपने मवेशी चराने जंगल में गया था। अचानक जंगल में उसका पैर फिसल गया और गिरने से बुरी तरह से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने उसे अचेत अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचित किया। इसके बाद उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आई.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...