
कोटला – स्वयंम
उपमंडल कोटला के भेडखड्ड गांव की सजल गुलेरिया का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में नए सत्र में कक्षा छठी के लिए हुआ है जिससे परिजनों में खुशी की लहर है।
सजल गुलेरिया के पिता विनोद गुलेरिया इस समय भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि उसके दादा भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है।
अब सजल भी अपने परिजनों के नक्शे कदम पर चलते हुए भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं देने को तत्पर है। सजल गुलेरिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, अध्यापकों व कड़ी मेहनत को दिया है।
