झाडिय़ों में मिली खोपड़ी, पुलिस छान बीन में जुटी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

नेरवा में एक इनसानी खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार देर शाम किसी व्यक्ति ने इस घटना की सूचना दी।

इस दौरान बताया गया कि शिहकयार से देइया की तरफ जाने वाले पैदल रास्ते पर अनयोड नाला के समीप झाडिय़ों में एक इनसानी खोपड़ी पड़ा हुआ है।

बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर कंकाल को कब्ज़े में लेकर घटनास्थल के आसपास की सारी झाडिय़ाँं छान मारी, परन्तु वहां से कोई भी सुराग नहीं मिल पाया।

एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, पुलिस शुक्रवार को भी घटनास्थल पर जा कर जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...