दिव्य हिमाचल के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा का दुःखद निधन

--Advertisement--

Image

प्रागपुर  – आशीष कुमार

प्रागपुर से दिव्य हिमाचल के पत्रकार संजय शर्मा जी का रात को देहरा अस्पताल में निधन हो गया संजय शर्मा देहरा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य भी थे ।।

संजय शर्मा के निधन से समस्त इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है ।। मीडिया जगत भी सजंय शर्मा के आकस्मिक निधन से दुःखद हो गया है ।।

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि रात के समय संजय शर्मा को छाती में अचानक दर्द उठा ।। जिसके बाद परिजन उनको देहरा हॉस्पिटल में ले गए ।। वहां पर डॉक्टरों ने सजंय शर्मा को मृत घोषित कर दिया ।।

सजंय शर्मा पत्रकार होने के साथ साथ एक प्रसिद्ध समाजसेबी भी थे ।। वे सामाजिक तौर पर लोगो की मदद के लिए हमेशा आगे रहे ।।

संजय शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय विधायक व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर सहित काफी मात्रा में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।।

हिम ख़बर मीडिया की समस्त टीम वरिष्ठ पत्रकार सजंय शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करती है ।। वे इस दुख में संजय शर्मा के परिवार के साथ कंधे से कंधा को मिलाकर खड़े है ।।

पत्रकार संजय शर्मा के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हु ।। उनका जाना पत्रकारिता जगत के साथ साथ सभी इलाका वासियों के लिए कभी पूरी ना होने वाले क्षति है ।। :- नाजिर हुसैन नायब तहसीलदार प्रागपुर

संजय शर्मा के निधन की खबर जब सुबह मिली में बहुत ही दुःखी हु ।। संजय शर्मा बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे बीडिओ कंवर सिंह ने बताया कि संजय शर्मा न्यूज़ के लिये अक्सर ब्लाक में आया जाया करते थे ।। व्हाट्सएप के माध्यम से भी अक्सर उनसे बात होती रही है ।।

बीडीओ कंवर सिंह ने बताया जब वह पहली बार प्रागपुर ब्लॉक में पद ग्रहण किया था तो संजय शर्मा ने ही उनकी पहली बाईट ली थी ।। भगवान संजय की आत्मा को शांति प्रदान करें ।। दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े है ।। :——- कंवर सिंह बीडीओ प्रागपुर

सजंय शर्मा का यू छोडकर चले जाना मेरे लिये निजी क्षति है । वे हमारे पूर्व वार्ड मेंबर भी रहे है । उनके निधन की खबर पर विस्वास नही कर पा रहा हूं भगवान इस दुख में परिवार को हौसला प्रदान करें :— मदन गोपाल प्रधान प्रागपुर

संजय शर्मा पत्रकार होने के साथ साथ मेरे मार्ग दर्शक मित्र और भाई समान थे ।। उनके निधन की खबर से में बेचैन हु ।। विस्वास नही कर पा रहा हूं ।। भगवान संजय की आत्मा को शांति प्रदान करें ।। दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूँ ।। : — आशिष शर्मा ( रिपोर्टर )

जिप उपाध्यक्ष स्नेहलता परमार :– संजय शर्मा की कमी कभी पूरी नही की जा सकती ।। वो एक मिलनसार ईमानदार छवि के व्यक्ति थे ।। पत्रकार जगत के साथ साथ आमजन के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है ।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...