नाबालिग से अश्लील हरकतें करने के दोषी को चार साल की जेल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

विशेष न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पोक्सो धर्मशाला कांता वर्मा की अदालत ने एक अन्य मामले में नाबालिग से अश्लील हरकतें करने के दोषी को चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना किया है।

सरकारी वकील श्रीराम चौधरी ने बताया कि नूरपुर थाना में 13 मई, 2019 को सुनील दीन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 मई, 2019 को उनकी बेटी बेटी घर में अकेली थी और वह गेहूं की गहाई के लिए खेत में गए थे।

इस दौरान रात करीब 10 बजे सुनील दीन उनके घर आया और पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीने के बहाने पीड़िता को रसोई में ले गया और वहां पर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

बाद में पीड़िता के माता-पिता को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस थाना नूरपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी।

सरकारी वकील ने इस मामले में 13 गवाह पेश किए। गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने दोषी को यह सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...