सतौन में खुलेगा डिग्री कालेज और उपतहसील, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सराज और शिलाई में कोई अंतर नहीं है। दोनों की संस्कृति एक जैसी है, इसलिए शिलाई से मेरा दिल का रिश्ता है। यह कहना है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का, जिन्होंने गुरुवार को शिलाई को कई सौगातें दीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कफोटा में जनसभा में संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं।

सीएम ने जहां सतौन में डिग्री कॉलेज और उपतहसील खोलने का ऐलान किया, वहीं कफोटा में बीएमओ कार्यालय और कमरऊ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा देने की घोषणा कर लोगों को खुश कर दिया।

इस दौरान सीएम ने कहा कि जो काम उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया है, वही काम शिलाई क्षेत्र के लिए किया। इस लिए इस बार शिलाई से भाजपा का विधायक जिताना है।

उन्होंने कहा कि कोरोना को खत्म करने का श्रेय प्रदेश की की जनता को जाता है, जिन्होंने वैक्सीनेशन में सरकार का भरपूर सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र को घोषित करने के लिए हम गंभीरता से जुटे हैं। केंद्र सरकार को सर्वे रिपोर्ट भेजी है और आने वाले समय में एक प्रतिनिधिमंडल मंडल प्रधानमंत्री से मिलेगा।

बड़ा अजीब लगता है की नदी पार जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिला और दूसरी तरफ के लोग सुविधा से वंचित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...