जिला लोक सम्पर्क कार्यालय से ओमप्रकाश सेवानिवृत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

जिला लोक सम्पर्क कार्यालय धर्मशाला में कार्यरत ओमप्रकाश विभाग में 36 वर्ष की सेवाएं देने के उपरांत आज वीरवार को सेवादार के पद से सेवानिवृत हो गए। उन्होंने विभाग में वर्ष 1985 में निदेशालय से अपनी सेवाएं शुरू की थीं।

इस दौरान उन्होंने निदेशालय के अलावा उप निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय मंडी तथा धर्मशाला में अपनी सेवाएं दी।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया। इसके उपरांत उनके सम्मान में प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नि श्रीमति सरला देवी, सपुत्र पंकज कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपनिदेशक रवि वर्मा, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी विनय शर्मा, सहायक लोक सर्म्पक अधिकारी सुभाष चंद कटोच, नसीम बाला, चन्दन आनंद, सहायक सूचना अधिकारी संदीप कुमार, अनिल शर्मा, वरिष्ठ सहायक राज कुमार थापर सहित विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...