वन निगम के डिपो में भड़की आग, लाखों रुपये की लकड़ी जली

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला कुल्लू के निरमंड खंड के बघीरी में वन निगम के स्पेन डिपो में अचानक आग लगने से एक हजार स्लीपर जलकर राख हो गए। इनकी कीमत 12 लाख 71 हजार रुपये बताई गई। बताया जा रहा है आग किसी राहगीर द्वारा बीड़ी या सिगरेट को अधजली अवस्था में फेंकने के कारण लगी है।

आग बुधवार देर रात करीब 10 बजे लगी। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस का दी। सूखी लकड़ियां होने के कारण आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया। विभाग के मुताबिक डिपो में साल के पेड़ के स्लीपर तैयार कर इन्हें यहां से बद्दी भेजा जाता है। जहां पर इन स्लीपरों की आक्शन होती है। इसके अलावा निरमंड के बाकि जगहों के स्पेन में लकड़ि‍यां सुरक्षित रखी गई हैं। हर महीने इनकी नीलामी की जाती है।

उधर, वन विभाग के रामपुर डीएफओ चंद्र भूषण ने बताया आग लगने की सूचना देर रात को मिली। अभी मौके पर जाकर इसका जायजा लिया जाएगा। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है। आग लगने से स्पेन डिपो में एक हजार स्लीपर जल गए हैं। इससे वन निगम को 12 लाख 71 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

चंद्रभूषण ने लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह की सरकारी संपत्ति का नुकसान होने से बचाया जाए। उन्होंने कहा दूसरी जगह पर स्पेन में लकड‍ि़यां सुरक्षित हैं। शरारती तत्व सुलगते हुए बीड़ी सिगरेट फेंक कर इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज करवा लिया गया है। पुलिस से इस मामले की गंभीरता से छानबीन करने को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...