डिप्टी सुपरिंटेंडेंट द्वारा परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने के मामले ने पकड़ा तूल

--Advertisement--

Image

परीक्षार्थी की माता ने एसडीएम जवाली को सौंपा शिकायतपत्र, उचित कार्रवाई की उठाई मांग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में घटी यह घटना।

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में 12वी कक्षा के परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने व पेपर से वंचित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है तथा परीक्षार्थी के परिजनों ने इसकी उचित जांच करने की मांग एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह को लिखित शिकायत देकर की है।

शिकायतकर्ता रेखा कुमारी पत्नी राजन कुमार निवासी पलौहड़ा ने शिकायत में बताया है कि उनका बेटा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में 12वी कक्षा का छात्र है तथा 28 मार्च को उसका सुबह समय पेपर था।

परीक्षार्थी पेपर देने समय पर स्कूल पहुंच गया तो डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने उसे परीक्षा में लेट आने का हवाला देते हुए परीक्षा हॉल में नहीं जाने दिया तथा उसको थप्पड़ मार दिए जिस पर परीक्षार्थी प्रिंसिपल के पास चला गया लेकिन वहां पर पहुंचने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

शिकायतकर्ता रेखा कुमारी ने कहा कि मेरा बेटा मानसिक तनाव में है तथा उसने खाना-पीना छोड़ दिया है। रेखा कुमारी ने आरोप लगाया है कि हम एससी जाति से संबन्ध रखते हैं तथा भेदभाव के कारण हमारे बेटे को थप्पड़ मारकर लताड़ा गया है। हमारा बेटा पेपर देने से वंचित हो गया है तथा उसका एक साल बर्बाद हो गया है।

शिकायतकर्ता रेखा कुमारी ने एसडीएम जवाली से मांग की है कि स्कूल में लगे सीसी कैमरों की फुटेज को देखा जाए। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है तथा कहा है कि प्रिंसिपल सहित डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में अन्य किसी बच्चे के साथ ऐसा न हो।

शिकायतकर्ता रेखा कुमारी ने बताया कि इसकी शिकायत जिलाधीश कांगड़ा, एसपी कांगड़ा, डीएसपी जवाली, एससी सेल सहित शिक्षा विभाग के निदेशक को भी भेजी जाएगी।

एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह के बोल

इस बारे में एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुझे शिकायत मिली है जिस पर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को बुलाकर बयान लिए गए हैं तथा बुधवार को सीसी कैमरों की फुटेज को भी देखा जाएगा। अगर ऐसा किया गया होगा तो निश्चित ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...