अस्पताल में उपचाराधीन मरीज आधी रात को भागा, सुबह सड़क किनारे मिली लाश

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल मरीज का शव अस्पताल से एक किलोमीटर दूर नाले के पास मिला है। मृतक की शिनाख्‍त 37 वर्षीय डुगेश्वर पुत्र वेदराम डाकघर थाची तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है। डुगेश्वर मानसिक रोगी बताया जा रहा है। वह सोमवार रात को अस्पताल से भाग गया था।

सुबह बाडी गुमाणु मार्ग पर लोगों ने डुगेश्वर का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव की पहचान होने पर पता चला की डुगेश्वर जोनल अस्पताल मंडी में मानसिक रोगी वार्ड में उपचाराधीन था। वह सोमवार रात को शौचालय जाने की बात कहकर वार्ड से निकला और वहां से भाग गया।

शव मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ की। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...