12वीं की परीक्षा देने देरी से पहुंचे छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, अभिभावकों ने प्रिंसिपल से की शिकायत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में 12वीं कक्षा का पेपर देने देरी से पहुंचने पर परीक्षार्थी को परीक्षा अधीक्षक की ओर से थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।

सोमवार सुबह 12वीं कक्षा का पेपर था। इसमें एक परीक्षार्थी 8:39 बजे पहुंचा तो उसे परीक्षा अधीक्षक ने समय पर न आने पर डांटते हुए थप्पड़ मार दिया। बाद में उस परीक्षार्थी को प्रिंसिपल ने समझाया, लेकिन शर्मसार हुए परीक्षार्थी ने पेपर ही नहीं दिया। यह घटना आग की तरह फैल गई तथा हर किसी में यह चर्चा का विषय बन गया।

12वीं कक्षा के छात्र परविंदर ने बताया कि वह 12वीं का पेपर देने के लिए सुबह 8:39 बजे स्कूल पहुंच गया, लेकिन उसे परीक्षा अधीक्षक ने पेपर देने के लिए कमरे के अंदर नहीं जाने दिया। उसके बाद भी परीक्षार्थी परीक्षा हाल में पेपर देने गए।

परीक्षार्थी ने घर आकर परिजनों को यह बात बताई। इस पर छात्र की माता रेखा देवी सहित अन्य अभिभावक स्कूल पहुंचे। उनके पहुंचने पर स्कूल में बताया गया कि किसी ने भी परीक्षार्थी को थप्पड़ नहीं मारा है। परीक्षार्थी के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके लड़के को परीक्षा अधीक्षक ने थप्पड़ मारा है।

उन्होंने कहा कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तथा कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखा जा सकता है। इससे सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी।

क्या कहते है स्कूल प्रिंसिपल

इस संदर्भ में स्कूल प्रिंसिपल महेंद्र पठानिया ने कहा कि मेरे ध्यान में यह मामला आया है तथा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...