धर्मशाला में डॉ भीमराव अम्बेडकर की स्थापित होगी प्रतिमा

--Advertisement--

Image

अंबेडकर जयंती पर होगा शिलान्यास, चौक का नाम भी होगा बाबा साहेब के नाम

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

जिला मुख्यालय धर्मशाला में संविधान रचयिता डॉ भीमराव अम्बेडकर की बड़ी प्रतिमा स्थापित होगी। इतना ही नहीं माननीय जिला कोर्ट के सामने चौक का नाम भी बाबा साहेब के नाम पर रखा जाएगा। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को प्रतिमा का शिलान्यास होगा, जबकि निर्धारित दो माह के अंदर प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी।

विधायक विशाल नैहरिया की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को धर्मशाला में भव्य समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया। साथ ही बैठक में धर्मशाला में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला लिया गया। साथ ही चौक का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने का भी फैसला लिया गया।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर गुरु रविदास सभा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द भाटिया, राज्य सचिव शरद चन्द्र, उपाध्यक्ष मेहता राम, राज्य मीडिया प्रभारी राजकुमार विद्यार्थी, धर्मशाला ब्लॉक मुख्य संयोजक तिलक राज, गुरु रविदास सभा योल प्रधान रमेश चंद, धर्मशाला समिति प्रधान मिलखी राम सहित बाल्मीकि सभा जिला अध्यक्ष राजकुमार कालरा, धर्मशाला प्रधान प्रवीण, वरिष्ठ उपप्रधान विकास लहली, सचिव श्रवण कुमार, मुकेश कुमार, अनुज कुमार सहित रमेश बाली, महिंदर, विजय कुमार, पीएन चटवाल, मीनाक्षी, मोहिंदर पाल, रमेश बटवाल, विकास, साजन, संजीव कुमार, राजकुमार, राजपाल, कमला सरोच, रत्न चन्द, किशोरी लाल, सन्नी, विक्रम कागरा, मनुज, प्रकाश भाटिया और राम लाल चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...