ट्रेड यूनियों की हड़ताल, चम्बा में मांगों को लेकर निकाली रैली।

--Advertisement--

Image

चुराह- अनिल कुमार

जिला चम्बा में सीटू व संबंधित टे्रड यूनियनों ने हड़ताल की। यह हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आवाहन पर की गई। इस मौके पर शहर में एक रैली भी निकाली गई। इसका नेतृत्व ऐटक के प्रधान तिलक राज भरद्वाज, सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर, विपिन शर्मा, बैंक कर्मचारी यूनियन से राजन महाजन व कपिल पुरी ने किया।

रैली में आंगनबाड़ी यूनियन, मिड डे मील यूनियन, कुठेड़ प्रोजेक्ट यूनियन, बाजोली होली प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, वन विभाग दैनिक वेतन भोगी यूनियन, ऐटक से जुड़ी एन.एच.पी.सी. वर्कर्स यूनियनें शामिल हुई। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सभी यूनियनों ने कामकाज बन्द रखा। सीटू से जुड़े सैंकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर्स व मिड डे मील वर्कर भी हड़ताल पर रहे। बिजली प्रोजेक्टों का काम ठप्प रहा।

रैली के बाद जिला मुख्यालय पर धरना भी दिया गया व डी.सी. दुनी चंद राणा के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ऐटक के प्रधान तिलक भारद्वाज, सीटू के विपिन शर्मा व सुदेश ठाकुर ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि सरकार पूंजीपतियों के आगे पूरी तरह से नतमस्तक हो गई है व उनके हित में काम कर रही है।

यूनियन नेताओं ने मांग की कि सरकार सरकारी संपतियों को बेचना बन्द करे। महंगाई पर रोक लगाई जाए, ठेका करण प्रथा बंद करे और स्थायी रोजगार दे। आऊटसोर्स की नियुक्ति नियमित करें। आंगनबाड़ी व मिड डे मील वर्कर को कर्मचारियों का दर्जा दे। इसके अलावा न्यूनतम वेतन 21000 दिया जाए, पुरानी पैंशन बहाल किया जाए।

आंगनबाड़ी वर्कर को नर्सरी वर्कर में नियुक्ति दे, मिड डे मील को न्युनतम वेतन दें तथा लेबर कोड रद्द करे। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर आने वाले समय में लंबी हड़ताल व आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। उधर, तीसा व चुवाड़ी मे भी सीटू की यूनियनों ने प्रदर्शन किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...