महिलाओं की सहभागिता से ही बन सकता है आत्मनिर्भर समाज : राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

नूरपुर 28 मार्च- देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि महिलाओं का समाज तथा परिवार को आगे ले जाने में विशेष योगदान है तथा उनके सहयोग के बिना समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। वे आज सोमवार को नूरपुर विकास खण्ड के तहत खज्जन पंचायत के हार गांव में अढ़ाई लाख रूपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन की आधारशिला रखने के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिया लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सामाजिक उत्थान के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन के लिए प्रदेश तथा केंद्र सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान के साथ उन्हें सशक्त बनाना प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने महिलाओं से समाज में व्यापक बुराईयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने महिलाओं से किसी एनजीओ या स्वयं सहायता समुह के माध्यम से किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करने पर बल दिया। जिसके लिए वे स्वयं तथा प्रदेश सरकार से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएंगे।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश के बुजुर्गों के सम्मान और स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए 60 वर्ष से ऊपर सभी को पेंशन देने का ऐतिहासिक निर्णय जयराम सरकार ने लिया है।

इसके अतिरिक्त हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त महिला योजना, बेटी है अनमोल योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार मातृशक्ति को संबल प्रदान करने का कार्य कर रही है। उन्होंने महिला मंडल की प्रधान बिमला देवी का भवन बनाने हेतु भूमिदान देने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर वन मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतर का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निपटारे हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा, बीडीओ श्याम सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुखविंद्र सिंह ,जल शक्ति विभाग के एसडीओ देवेंद्र राणा, जिला परिषद सदस्य अर्पणा देवी,बीडीसी सदस्य गुलवंत सिंह (पप्पी),भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र चौधरी,एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा,भाजपा जिला सचिव सिकंदर राणा,महिला मोर्चा की अध्यक्षा दीक्षा पठानिया,खज्जन पंचायत की प्रधान सुमन लता,उपप्रधान रोहित कुमार, लदोड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरिंदर पठानिया, बाघनी पंचायत के प्रधान देव जरियाल, खज्जन पंचायत के पूर्व प्रधान कुलदीप पठानिया,महिला मंडल प्रधान बिमला देवी, विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...