
चम्बा – भूषण गुरूंग
पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से हिमाचल की राजनीति में भी काफी गर्मी आ चुकी है।
इसी के चलते विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के ग्राम पंचायत सुनूह के गांव भटोली में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जिसमे 6 पंचायतों के नौजवानों ने कांग्रेस और भाजपा को छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सलीम खान ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है।
पिछले 70 सालों की राजनीति में कांग्रेस और बीजेपी ने लोगों को ठगने शिवाय कोई काम नहीं किया और किसी भी प्रकार का कोई विकास नहीं किया , बल्कि लोगों का शोषण ही किया।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टर नहीं कॉलेजों में प्राध्यापक नहीं स्कूलों में अध्यापक नहीं नेता मस्त जनता त्रस्त का नारा दिया।
इस मौके पर केंद्रीय विकास संगठन सदस्य कुकू ठाकुर ने बताया की आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पिछले कई वर्षों से लटके हुए कामों को करने का आश्वासन भी दिया।
साथ ही कुकू ठाकुर ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाए जाएंगे।
वहीं स्थानीय युवाओं ने कांग्रेस और भाजपा की पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ लोगों का शोषण किया है। मूलभूत सुविधाएं आज तक मुहैया नहीं करवाई गई। जिसकी वजह से नौजवान अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं ।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय युवा आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का तन मन धन से साथ देंगे। 6 बार की विधायक आशा कुमारी ने अपने कार्यकाल में कॉलेज खुलवा दिए गए लेकिन प्रोफेसर नहीं दिए गए हॉस्पिटल की बिल्डिंग बन गई डॉक्टर नहीं मिले।
अल्ट्रासाउंड के लिए डलहौजी विधानसभा के गरीब लोगों को महंगे दामों पर करवाने के लिए चंबा जाना पड़ता है और वहां से टाण्डा रेफेर किया जाता ।
विधायका आशा कुमारी शिक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं लेकिन डलहोजी विधानसभा में साइंस व कमर्स की क्लासे नहीं लगवा पाई। अब डलहौजी विधानसभा मैं दोनों पार्टियों का 5 साल 5 साल का राज नहीं चलेगा। आम आदमी पार्टी 2022 में सरकार बनाएगी और आम आदमी का राज होगा।
इस सदस्यता अभियान में प्रदेश अल्पसंख्यक विंग संगठन मंत्री तनवीर मिर्जा, प्रदेश उपाध्यक्ष SC विंग पवन कुमार,चंबा विधानसभा यूथ विंग अध्यक्ष चीतेश कुमार,चुराह विधानसभा के नंदलाल, डलहौजी विधानसभा मेन विंग उपाध्यक्ष सुभाष जी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
