जनमंच में बड़ा फेरबदल, दो मंत्री अब गृह क्षेत्र में सुनेंगे समस्याएं

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश भर में तीन अप्रैल को होने वाले जनमंच कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल हुआ है। दो मंत्रियों को अब उनके गृहक्षेत्र की समस्याएं सुनने का मौका मिल रहा है। इनमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और वनमंत्री राकेश पठानिया शामिल हैं।

इनमें राकेश पठानिया अब नूरपुर में ही मौजूद रहेंगे और जनमंच के दौरान लोगों की समस्याएं सुनेंगे, जबकि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला शहरी में समस्याएं सुनेंगे।

इसके साथ ही इंदौरा और जोगिंद्रनगर के जनमंच कार्यक्रम में भी फेरबदल हुआ है।

जबकि अन्य मंत्रियों में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर सोलन जिला के अर्की में,

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मंडी के द्रंग में समस्याएं सुनेंगे,

जबकि मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरियाल किन्नौर के कल्पा में समस्याएं सुनेंगे।

इस संबंध में सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

गौरतलब है कि कोविड के बाद अब एक बार फिर जनमंच कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। तीन अप्रैल को जनमंच का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में होना है।

पूर्व में जारी हुई अधिसूचना में अब फेरबदल करते हुए मंत्रियों के नई जगह समस्याएं सुनने के लिए भेजा जा रहा है।

इससे पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को बिलासपुर,

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को शिमला शहरी,

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर कांगड़ा के इंदौरा,

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मंडी के जोगिंद्रनगर,

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी किन्नौर के कल्पा

और वन मंत्री राकेश पठानिया सोलन के अर्की में जनमंच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...