धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में सरस मेला 2022 बना लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में इन दिनों सरस मेला 2022 आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

राज्य सरकार द्वारा लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूह को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित तो किया ही जाता है। साथ ही इन उत्पादों को बेचने के लिए जगह भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

जिला बिलासपुर के झंडुत्ता ब्लॉक से आए हुए शिवा स्वयं सहायता समूह से बात करते हुए सर्वो देवी ने बताया कि वह अपनी पंचायत स्तर पर आसपास के घरों से धनिया, मिर्ची, हल्दी तथा अन्य विभिन्न प्रकार के मसालों से संबंधित सामग्री जो कि लोगों द्वारा खेतों में उगाई गई होती है। उसे उनका स्वयं सहायता समूह खरीदता है।

उसके बाद स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई मशीनरी का प्रयोग करके इन मसालों को अंतिम अंतिम रूप देकर पैक किया जाता है तथा उसके बाद उन्हें बेचा जाता है। इस कार्य से उनके स्वयं सहायता समूह ने कई लोगों को रोजगार दिया है।

इनका स्वयं सहायता समूह विभिन्न प्रकार की बडिया और आचार भी बनाता है। सरस मेले में उनके द्वारा तैयार किए उत्पादों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। मौके पर उनके द्वारा तैयार किए गए मसाले, हल्दी, नमक, आचार और विभिन्न प्रकार की बडिंया खरीदी भी जा रही हैं।

सरकार का धन्यवाद करते हुए उसने बताया कि सरकार द्वारा सरस मेले में उन्हें तथा अन्य सभी स्वयं सहायता समूह को निशुल्क स्टाल उपलब्ध करवाए गए हैं जोकि उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का एक अच्छा साधन बन रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...