बाइक सवार वेटनरी कालेज के छात्रों ने मारी कार को टक्कर, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पुलिस थाना पालमपुर के तहत चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्विद्यालय पालमपुर गेट नंबर एक के पास चौक में एक मोटर साइकल सवार ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक कार चालक शिवम निवासी ध्रम्मण सुंगल पालमपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शुक्रवार रात को वह अपनी कार में घर की ओर जा रहा था। इस दौरान यूनिवर्सिटी गेट के पास वाले चौक पर चढ़ियार की ओर से आ रही एक बाइक के चालक ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर से दोनों ही वाहनों को नुकसान हुआ है, जबकि बाइक सवार तीनों युवकों को चोटें आई हैं। टक्कर होते ही उन्होंने गाड़ी को रोका, तो वहां एक व्यक्ति उनसे बात करने आया। उन्होंने अपना नाम डाक्टर मान बताया। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकल सवार तीनों लड़के वेटनरी कालेज के छात्र हैं।

बाइक को धर्मपाल निवासी क्यूजे-38 पुलिस लाईन सोनीपत (हरियाणा) चला रहा था, जबकि उनके पीछे साहिल व दीपांशु बैठे हुए थे। धर्मपाल को तो अधिक चोटें नहीं आईं थी, लेकिन साहिल व दीपांशु को घायल होने के चलते उन्हें सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उधर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से बाइक चालने का केस दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...