BREAKING NEWS: सोलन में निजी बस अश्‍वनी खड्ड में गिरी, ड्राइवर सहित दो की मौत, पांच घायल

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। सोलन से चायल जा रही निजी बस साधु पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  बस में कुल करीब 7 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इनमें दो की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। घायलों को तुरंत कंडाघाट अस्‍पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे सोलन से चायल जा रही निजी बस जब साधुपुल के समीप पहुंची तो अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस साथ लगती अश्वनी खड्ड में जा गिरी। बस के खड्ड में गिरने के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई व काफी संख्या में लोग दुर्घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया, जहां से कुछ  घायलों को गंभीर  हालत में आइजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मौके पर पुलिस प्रशासन व 108 की टीम पहुंच गई।

मृतकों की शिनाख्‍त बस चालक अनीश कुमार के रूप में हुई है। करीब 28 वर्षीय अनीश कुमार साधु पुल रूढ़ा गांव का रहने वाला था। जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्‍त  लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है। 50 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद साधुपुल में दुकान करता था व कंडाघाट के समीप सिरीनगर क्षेत्र का रहने वाला था।

इस हादसे में ममलीग सोलन की रहने वाली रीना देवी, बस परिचालक 33 वर्षीय संदीप कुमार, गुलाब सिंह और रमाशंकर को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल कंडाघाट व चायल क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...