फोरलेन संघर्ष समिति के आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट,अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

फोरलेन प्रभावित लोगों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज को नूरपुर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। फोरलेन संघर्ष समिति की ओर से बचत भवन नूरपुर से लेकिन मिनी सचिवालय तक रैली निकाली जा रही है व मिनी सचिवालय में संघर्ष समिति की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

फोरलेन संघर्ष समिति के आंदोलन को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है व स्थिति से निपटने के लिए धर्मशाला से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आज जिस स्थान से फोरलेन संघर्ष समिति अपनी रोष रैली शुरू करेगी उसके नजदीक वन मंत्री राकेश पठानिया एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

आज करो या मरो के नारे के साथ संघर्ष समिति करेगी प्रदर्शन

फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के आह्वान पर प्रभावित हो रहे लोग अपनी मांगों को लेकर आज नूरपुर में करो या मरो नारे के साथ प्रदर्शन व भू अधिग्रहण अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे । जिसके तहत फोरलेन प्रभावित नूरपुर में जुटना शुरू हो गए हैं। वहीं प्रशासन द्वारा भी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जा रही है ।

यह बोले संघर्ष समिति के अध्यक्ष दरबाली लाल

फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के अध्यक्ष दरबारी लाल एवं महासचिव विजय सिंह हीर ने बताया कि पिछले साढ़े चार साल से समिति और प्रभावित लोग अपने मांगों को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन के हर द्वार पर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाते आ रहे हैं पर अफसोस इस बात को लेकर है कि किसी ने भी उनकी बातों को नहीं सुना उल्टा प्रभावितों के साथ हर बार धोखा करके छला गया ।

समिति अनुसार प्रभावितों की वन रेट वन प्रोजेक्ट, भूमि के बदले फैक्टर दो के हिसाब से चार गुणा मुआवजा और भवनों का 2019 में तत्कालीन प्रशासन द्वारा तय किया गया मुआवजा देने की मांग प्रभावितों की प्रमुख थी। लेकिन एक ही जमीन के तीन तीन अवाड देकर बहुमूल्य भूमि का पहले नाममात्र मुआवजा थमा दिया गया और अब भवनों के मुआवजे पर भी भारी कटौती की जा रही है और 2020 के मानकों पर भवनों का मुआवजा तय किया जा रहा है जोकि किसी भी सूरत में न्याय संगत नहीं है ।

दो साल में महंगाई कितने गुणा बढ़ चुकी है सीमेंट, सरिया, रेत, बजरी, ईंट, मजदूरी सहित अन्य सामान कई गुना महंगा हो चुका है। लेकिन प्रभावितों के साथ भवनों के मुआवजे में भी नाममात्र मुआवजा न्यायपूर्ण नहीं है। मजबूरन समिति व प्रभावितों को आज यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया है । सरकार से एक बार फिर निवेदन है कि वह प्रभावितों के दर्द को समझने का प्रयास करें।

यह बोले डीएसपी सुरेंद्र शर्मा

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि फोरलेन संघर्ष समिति की ओर से आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए धर्मशाला से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है व निकटवर्ती थानों व पुलिस चौकियों से पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाली में मिला शव; परिजनों में मची चीख-पुकार

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना...

युवाओं के लिए नौकरी का मौका: केमिस्ट और ऑपरेटरों की भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी आरके लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड...