मंदिर का दानपात्र तोड़कर चुराई नकदी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

जिला में हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव गौंदपुर बूल्ला के बाबा छलली वाले मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोर ने रात्रि मंदिर में प्रवेश कर दानपात्र में लगे ताले को तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।

पंचायत प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि रात को हुई चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है तथा चोर की पहचान हरोली क्षेत्र के ही एक गांव के निवासी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई है।

मंदिर के दानपात्र में करीब 3500 रुपए थे। मंदिर दिन-रात खुला रहता है लेकिन दानपात्र को ताला लगा होता है। चोर द्वारा मंदिर के दानपात्र का ताला एक लोहे की रॉड से तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है। चोर ताला तोडऩे के दौरान कैमरे में रिकाॅर्ड हो गया है।

सतनाम सिंह का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर में 3 बार चोरी हो चुकी है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...