बड़ी खबर: हिमाचल-पंजाब सीमा पर गोलीबारी की घटना, महिला की मौत, युवक घायल, आरोपी फरार

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

होशियारपुर के पंजाब, हिमाचल बार्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि वहां अंधाधुंध फायरिंग की गई है। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई है और नौजवान को गोलियां लगी हैं जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया है। यह घटना दौलतपुर चौक ढोलवाह रोड के अंतर्गत हिमाचल पंजाब सीमा पर सुरंगद्वारी के नजदीक हुई है। इसमें एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे जिला होशियारपुर के अंतर्गत थाना गढ़दीवाला के गांव टेंटपला का रहने वाला रजनीश (36) पुत्र सुखराम जब अपनी मासी रक्षा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब से दौलतपुर चौक आ रहा था। जैसे ही पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुनसान क्षेत्र में पहुंचा तो पहले से हमले की फिराक में बैठे रिश्ते में रजनीश के भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

इस घटना में रक्षा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल रजनीश को सीएचसी दौलतपुर चौक लाया गया। रजनीश की दाहिनी बाजू में गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद रजनीश को क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

उधर चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने हिमाचल पंजाब सीमा पर गोलीबारी की घटना में एक युवक के घायल होने और एक महिला की मौत की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि पुलिस गोलीबारी के घटनास्थल को पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित कर रही है कि मामला हिमाचल क्षेत्र का है अथवा पंजाब क्षेत्र का। जबकि आरोपी फरार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

छुट्टी पर घर आए फौजी के साथ हुआ ये हादसा, AIIMS में उपचार के दौरान तोड़ा दम

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत...

पशु मित्र भर्ती : पुरुष अभ्यर्थी को 30 मिनट में लगानी होगी पांच किमी दौड़

हिमखबर डेस्क पशुपालन विभाग ने पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के...

व्यवस्था नहीं बदली तो ट्रैक्टर चालक 15 दिन के भीतर करेंगे चक्का जाम

ज्वाली - शिवू ठाकुर ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चालान और...

धर्मशाला में खुलेंगे चार नए आंगनबाड़ी-सह-पालना केंद्र

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय धर्मशाला में महिला एवं बाल विकास...