मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, सड़कें पक्का करने में देर हुई तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में सड़कों की खस्ताहाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरी चिंता व्यक्त कर अधिकारियों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि अगर सड़कों को पक्का करने के कार्य में देर हुई तो अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को फील्ड का नियमित दौरा कर प्रदेश की सड़कों के रखरखाव की प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य अभियंता अपने जोन में हो रहे सड़कों के रखरखाव की प्रगति की निरंतर निगरानी कर उच्च अधिकारियों को समय-समय पर इस संबंध में सूचित करते रहें।

सड़कों को पक्का करने के कार्यों की निविदाओं में किसी भी प्रकार के विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सड़कें प्रदेश की जीवन रेखाएं हैं। पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्रदेश में आवागमन के सीमित साधन हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार सड़क निर्माण और इसके रखरखाव पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर नवीनीकरण, पैचवर्क और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नाबार्ड व अन्य सड़कों की टारिंग कर सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने राज्य और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों के लिए निर्धारित लक्ष्यों में से वार्षिक रखरखाव योजना 2021-22 के अंतर्गत 75 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इस पर 228 करोड़ रुपये खर्च कर 1798 किलोमीटर सड़कों पर कार्य किया गया है।

राज्य और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के रखरखाव और अन्य संबद्ध गतिविधियों के लिए वार्षिक रखरखाव योजना 2022-23 के अंतर्गत 1950.59 किलोमीटर सड़कों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कोलतार गतिविधियों के लिए राज्य में 131 संयंत्र हैं। इनमें से 63 संयंत्रों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को शेष संयंत्रों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

निर्धारित समय में लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास : सुभाशीष

प्रधान सचिव (लोक निर्माण) सुभाशीष पांडा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि निर्धारित समय अवधि में लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव राम सुभाग ङ्क्षसह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...