कालेज के बाहर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

ऊना कालेज के बाहर रंजिश के चलते दो पक्षों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसों के साथ-साथ पर राड और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों की माने तो दो युवकों को काफी चोटें आई थीं। घटना के समय मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही कई गुंडातत्व भाग गए।

घायल युवकों का पुलिस ने मेडिकल कराया है व डाक्टरों के परामर्श का इंतजार किया जा रहा है।

ऊना कालेज के बाहर नंगल-ऊना हाईवे के किनारे अक्षय और राघव में किसी रंजिश को लेकर भिड़ गए। एक पक्ष द्वारा दूसरी तरफ के युवकों पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए तो कोई लोहे की राड से हमला करने पर उतारू हो गया।

इस घटना में बहडाला और ऊना निवासी युवक अक्षय व राघव को काफी चोटें आई। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज किए हैं।

एएसपी प्रवीन कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में चिकित्सीय परामर्श का इंतजार कर रही है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...