शादी के 19 दिन के बाद नई नवेली दुल्हन पहुंची थाने,पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

जिला ऊना के अंतर्गत सदर थाना के तहत सासन की एक नवविवाहिता ने शादी के 19 दिन बाद ही पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

नवविवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष मायके जाने से रोकते है और साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते हैं। पुलिस ने नवविवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि 5 मार्च को अपनी मर्जी से ऊना कोर्ट में सासन के पंकज मली से शादी की थी। शादी के बाद से वह अपने घर मायके जाना चाहती थी। बुधवार को मायके जाने लगी, तो पति व सास ने गेट के बाहर रोका और मारपीट की।

नव विवाहिता का आरोप है कि इससे पहले भी मुझ से मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकियां भी देते थे।

एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नवविवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई में अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...