ग्राम पंचायत कुम्हारका में विधिक जागरूकता हेतु शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

चंबा,23 मार्च- भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत कुम्हारका में आज विधिक सेवा प्राधिकरण ने साक्षात्कार शिविर का आयोजन  किया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल कौंडल ने की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर वर्गो एवं आर्थिक रूप से असहाय व्यक्तियों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति महिलाओं व  बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क विधिक सेवा व सलाह उपलब्ध करवाई जा रही है।

इसके साथ ही शीघ्र न्याय उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से लोक अदालतों का भी आयोजन करवा कर प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से शीघ्र निराकरण कराया जाता है। इस के अतिरिक्त उन्होंने आरटीआई,मौलिक अधिकार, घरेलू हिंसा,मौलिक कर्तव्य,बाल विवाह,नशे के कुप्रभाव तथा महिलाओं के विभिन्न  अधिकारों के बारे में भी उपस्थित लोगों को अवगत भी करवाया । अधिवक्ता सुनीता कुमारी ने शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न अधिनियम के बारे में जानकारी साझा की।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कुम्हारका मीनू कुमारी व पंचायत सचिव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...