मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हो रही प्रतियोगिता के लिए आवेदन अब 31 मार्च तक

--Advertisement--

Image

मंडी, 23 मार्च – नरेश कुमार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेरा वोट मेरा भविष्य, एक वोट की शक्ति विषय पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्व निर्धारित तिथि को 15 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है ।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक वैबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं । चरणबद्व मतदाता जागरूकता व निर्वाचित सहभागिता कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के व्यक्ति निःशुल्क हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता को 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया है । इसमें संस्थागत, पेशेवर व शौकिया श्रेणी निर्धारित की गई हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति किसी एक श्रेणी का चयन कर 5 प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। केवल प्रश्नोतरी प्रतियोगिता मंे पंजीकरण उपरांत अपने मोबाइल नम्बर पर प्राप्त पासवर्ड द्वारा ही लगातार 3 चरणों में दिए गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा ।

प्रतियोगिता में 5 श्रेणियां हैं, जिनमें प्रश्नोतरी, वीडियो बनाना, पोस्टर डिजाइन, गीत तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल हैं । प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 2 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक के इनाम भी रखे गए हैं । प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां अपने संपूर्ण विवरण के साथ 15 मार्च, 2022 तक वोट-कन्टेस्ट एट द रेट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर ई-मेल कर सकते है ।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम 31 मार्च के बाद घोषित किया जाएगा । प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी और भाग लेने के लिए ई.सी.आई. की वेबसाइट पर लॉगइन किया जा सकता है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...