
हमीरपुर- अनिल कपलेश,
आज जय बाबा कमलाहिया अराधना संस्था, प्रभू निवास, गांव व डाकघर अमरोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर द्वारा केआरएम पैलेस भरेड़ी, भोरंज, हमीरपुर में 10 अप्रैल 2022 को जननायक हिमाचल प्रदेश, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जी के जन्म दिवस के अवसर पर सम्मू ताल भोरंज में रक्त दान शिविर के आयोजन के उपलक्ष्य पर बैठक का आयोजन किया व कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एम.के. भारद्वाज , डा. अनिल धीमान, जोगिंदर राणा, अनिल ठाकुर (हैप्पू), दलवीर ठाकुर, विपिन अग्निहोत्री , ज्ञान वर्मा, करतार , राजेंद्र सिंह बीडीसी चेयरमैन, शशी शर्मा, राजेश कुमार (राज), रिपू गुप्ता, बीना देवी, बिरेंद्र डोगरा, डी.आर. कोंडल, सुरेश चौधरी, सुरेश रावत, विजय सकलानी, अनिल, डा. चुनी लाल व प्रवुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।
संस्था के अध्यक्ष एम.के. भारद्वाज द्वारा बताया कि जय बाबा कमलाहिया अराधना पिछले 14 वर्षों से समाज सेवा क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास के उदेश्यों के तहत कार्य कर रही है। वर्तमान में संस्था जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश में कार्य कर रही है।
संस्था द्वारा पिछले वर्ष 2021 में गांधी चौक, हमीरपुर में रक्त दान का आयोजन किया था। हर वर्ष संस्था पौधा रोपण कार्यक्रम, स्वच्छता कार्यक्रम, कला प्रतियोगिता, रक्त दान शिविर इत्यादि का आयोजन करती आ रही है।
