भाजपा और कांग्रेस में सेंधमारी की तैयारी में आप, मंडी रैली में बड़े सियासी धमाके के आसार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी बड़ा सियासी धमाका कर सकती है। पार्टी कांग्रेस और भाजपा के स्थापित नेताओं, कार्यकर्ताओं पर सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। यह सेंधमारी इसी महीने लगाई जाएगी। मंडी में होने वाली 6 अप्रैल के रोड शो में भीड़ जुटाने की कवायद आरंभ हो गई है।

आलाकमान ने हिमाचल में संगठन की नई टीम गठित की है। यह टीम अब प्रदेश के बड़े मुद्दों का बारीकी से पता लगा रही है। इससे पहले इसके लिए अंदरूनी कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे अंतिम रूप प्रदान कर दिया जाएगा। उधर, आम आदमी पार्टी पूर्व आइएएस, आइपीएस, पूर्व एचएएस अधिकारियों से भी संपर्क साध रही है।

कौन होगा अभी आप में शामिल

मंडी के बल्ह से ताल्लुक रखने वाले पूर्व एडीसी बीआर कौंडल अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में ज्वाइन करेंगे। वह अभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हिमाचल संपर्क टोली के सदस्य हैं। मंडी जिले के संघचालक रहे हैं। अभी भारत तिब्बत समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस संघ के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं।

भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। इनकी पूरी टीम 6 अप्रैल को मंडी में आप में शामिल हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार कौंडल, मंडी से ही संबंध रखने वाले समाजसेवी देसराज शर्मा की दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से बात हो गई है। इसके अलावा जयराम सरकार के मंत्री सहित कई पूर्व विधायक व विधायक भी आप के संपर्क में हैं।

टैक्सी आपेरटर यूनियन के पदाधिकारी भी आप के साथ

उधर, कुल्लू मनाली टैक्सी आपरेटर यूनियन के कई पदाधिकारी टीम के साथ आप में शामिल हो सकते हैं। इंटरनेट मीडिया में एक पदाधिकारी ने रोड शो के लिए बड़ी संख्या में आपरेटरों के जुटने का दावा जताया है।

युवा कांग्रेस की पूर्व टीम

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर की टीम भी अब सक्रिय हो गई है। मनीष ने अपनी टीम के साथ दो दिन पहले ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उनके साथ प्रदेश भर के 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस को बाय बाय कह दिया था। अब ये सब मंडी रोड शो की तैयारियों में जुट गए हैं। मनीष सिरमौर के पांवटा सीट से आप का चेहरा होंगे।

सीएम का चेहरा नहीं

अभी आप ने सीएम पद का चेहरा घोषित नहीं किया है। कौन होगा, इस बारे में पार्टी जल्द पत्ते खोल सकती है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि आप मंडी में मन की पूरी कर लें, लोकतंत्र में हर दल को अपना विस्तार करने या रैली करने का हक है। उन्होंने दावा जताया कि हिमाचल में आप की सांसें फूल जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...