भगवंत मान का ऐलान, पंजाब में 35 हजार अस्थायी कर्मचारी किए जाएंगे पक्के

--Advertisement--

Image

पंजाब – भुपिंद्र सिंह राजू 

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मान ने कहा कि हमारी सरकार ने ग्रुप सी और डी के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। जल्द ही विधानसभा में इसका मसौदा रखा जाएगा। मंजूरी के बाद इन कर्मचारियों को रेगुलर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने मुख्य सचिव को अनुबंध और आउटसोर्सिंग आधार पर भर्तियों को समाप्त करने का भी निर्देश दिया है। मान ने कहा कि अब पंजाब में न कोई कच्चा घर रहेगा और न कोई कच्चा मुलाजिम। सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब हम चुनाव प्रचार करते थे, तो बहुत सारे कच्चे कर्मचारी मिलते थे। वह कहते थे कि वह 18 साल से कच्चे कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। हर वक्त नौकरी पर तलवार लटकती रहती है।

हमसे ज्यादा रकम पर साइन करवाए जाते हैं, लेकिन वेतन कम मिलता है। बाकी मार्जिन ठेकेदार या आउटसोर्सिंग वाली कंपनियां ले जाती हैं। मान ने कहा कि मैंने चीफ  सेक्रेटरी को कह दिया है कि ठेका प्रणाली से पीछा छुड़ाओ। हैरानी की बात है कि सरकारी स्कूल टीचरों से खाली पड़े हैं और सामने वाली टंकी पर योग्य टीचर धरना दे रहे हैं। हम नई जॉब भी क्रिएट करेंगे, लेकिन पहले कच्चे कर्मचारी पक्के करेंगे।

इससे पहले भी पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक में भगवंत मान सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों और पुलिस विभाग में नौजवानों को 25 हजार सरकारी नौकरियां देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...