आदर्श युवक मंडल मोहडा ने मनाया शहीदी दिवस

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

आज नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें शहीदों को याद किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से नरेश शर्मा व आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। इस मोके पर युवाओं ने देश भक्ति गीत भी गाया व भाषण देकर शहीदों को याद किया।

अभिषेक शर्मा ने लोगों को शहीदों की देश के लिए कुर्बानी के बारे में अवगत कराया व शहीद दिवस 23 मार्च वही दिन था, जब भगत सिंह ,सुखदेव, और राजगुरु देश के लिए कुर्बान हुए थे। उन्हें फांसी की सजा एक दिन पहले ही दे दी गई थी, के बारे में अवगत कराया व युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर देश के लिए अपना अहम एवं कल्याणकारी योगदान देना चाहिए, इसके बारे में युवाओं से आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश कुमार, सुमन कुमारी, रीता देवी, तृप्ता देवी, संतोष कुमारी, निखिल कुमार, कुसुम कुमारी, रेखा देवी व लगभग 60 लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...