जय बाबा कमलाहिया आराधना संस्था ने मनाया विश्व जल दिवस

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

विश्व जल दिवस पर जय बाबा कमलाहिया आराधना संस्था भोरंज हमीरपुर के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज कुमार भारद्वाज व संस्था के अन्य सदस्यों ने आज विश्व जल दिवस पर हमीरपुर-कड़ोहता, भौंखर, झरलोग, बिलासपुर-लहड़ी सरेल, बरोटा,  सरकाघाट- नबाही, गोपालपुर, बल्द्वाडा, भद्रवाड़, गोण्टा, रिवालसर-कठयाहू, वैरकोट, ननखडी- बड़ोग, आनी- देऊठी,च्वाई,शिल्ली, बखनाओ, रामपुर- बोंडा,ज्यूरी पंचायतों में अपने विचार रखते हुए कहा कि जल ही जीवन है और वर्तमान समय में जिस प्रकार से लोग उसका दुरुपयोग कर रहे हैं, आने वाले समय में जल को पाना बहुत ही कठिन कार्य हो जाएगा, क्योंकि हमारे पूर्वजों ने जल नदियों में देखा हमारे माता-पिता ने कुएं में देखा हमने नल में देखा और आने वाले हमारे वंशज और वर्तमान में हम भी पानी को बोतलों में बिकते हुए देख रहे हैं तो आइए आज हम संकल्प करें कि जल को बचाना है।

इस नारे के साथ उन्होंने अपने वक्तव्य शुरू करते हुए कहा कि जल एक ऐसा दुर्लभ प्राकृतिक संसाधन है, जो सिर्फ कृषि कार्यों के लिए ही नहीं बल्कि पृथ्वी पर जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन चिंतनीय स्थिति यह है कि जल की कमी का संकट न केवल भारत बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों की एक विकट समस्या बन चुका है। तो लोगों को जल का महत्व बताने और कैसे अलग-अलग तरीकों से उसे संरक्षित किया जा सकता है इसके लिए यह दिन मनाया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...