राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 31 मार्च तक करें पंजीकरण, विजेता प्रतिभागियों को 2 हजार से 2 लाख तक के मिलेंगे आकर्षक इनाम

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘मेरा वोट, मेरा भविष्य, एक वोट की शक्ति’ विषय पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्व निर्धारित तिथि को 15 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक https://ecisveep.nic.in/contest पर पंजीकरण कर सकते हैं ।
गौरतलब है कि चरणबद्ध मतदाता जागरण व निर्वाचित सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता  में हर आयु वर्ग के व्यक्ति निशुल्क हिस्सा ले सकते हैं ।
प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है । इसमें संस्थागत , पेशेवर  व शौकिया श्रेणी निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक व्यक्ति किसी एक श्रेणी का चयन कर पांच प्रतियोगिता में भाग ले सकता है । केवल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पंजीकरण उपरांत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त पासवर्ड के द्वारा ही लगातार तीन चरणों में दिए गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
प्रतियोगिता वर्ग में पांच श्रेणियों है। जिसमें प्रश्नोत्तरी, वीडियो बनाना, पोस्टर डिजाइन, गीत तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल है । प्रतियोगिता के विजेता  प्रतिभागियों को 2 हजार से लेकर 2 लाख तक के आकर्षित नाम इनाम भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता का परिणाम  31मार्च के बाद घोषित किया जाएगा ।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने  समस्त नागरिकों ,विद्यार्थियों व बुद्धिजीवियों से आह्वान किया है कि प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें ।  प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी  और  भाग लेने के लिए ईसीआई की वेबसाइट पर लॉगिन किया जा सकता है ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...