मंत्री सरवीन चौधरी ने भनाला छिंज मेले के लिए दिए 9 लाख 31 हजार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने दो दिवसीय भनाला छिंज मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सरवीन चौधरी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं और सामाजिक सौहार्द के सम्वर्धन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह हम सब का दायित्व है कि हम इन परम्पराओं के सम्बर्धन में अपना यथासंभव सहयोग दें। मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और इनसे आपसी भाईचारा बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि मेले और उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को संजोने और सहेजने को बल मिलता है, साथ ही साथ नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का भी ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि मेलों में खेल प्रतियोगिताओं एवं कुश्तियों के आयोजन से लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलता है।

इस अवसर पर सरवीन चौधरी ने भनाला में छिंज मैदान में डंगे के निर्माण के लिए 6.50 लाख, स्टेज निर्माण के लिए 2.50 लाख, मेला अखाड़ा में सीढ़ियों के निर्माण के लिए चार लाख तथा मेला कमेटी को 31 हजार रूपये देने की घोषणा की।

सरवीन ने सुनी जनसमस्याएं
इसके उपरांत सरवीन चौधरी ने भनाला में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा किया।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर भनाला छिंज मेला कमेटी के प्रधान गगन, ग्राम पंचायत भनाला की प्रधान सुसमा देवी, गोरडा की प्रधान सुनीता देवी, घरोह के प्रधान तिलक राज शर्मा, एडवोकेट दीपक अवस्थी, योग राज चड्ढा, राकेश मनु सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...