सुअर समझकर चलाई गोली से व्यक्ति की मौत,डर के मारे शिकारी ने खुद को भी उड़ाया, मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में शिकारी की गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद डर के मारे शिकारी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना सोमवार रात आठ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर बंदूक भी कब्जे में ले ली है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के बलहड़ी के डूगांस जंगल में बंदूक लेकर गए रामकृष्ण (45) पुत्र स्व. सरनदास निवासी चच्योट, जिला मंडी ने झाड़ियों में हरकत के बाद सुअर समझकर गोली चला दी। इससे बिशन लाल (36) पुत्र खेमसिंह निवासी सोमनाचन, तहलील बालीचौकी (मंडी) की मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और रामकृष्ण से पूछताछ करने लगे। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान रामकृष्ण लघुशंका जाने का बहाना बनाकर मौके से गायब हो गया और थोड़ी ही दूर जाकर उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद क्षेत्र के दहशत का माहौल है।

उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लिए। बंदूक भी कब्जे में ले ली गई है। छानबीन की जाएगी कि यह बंदूक लाइसेंसी है या अवैध।

उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...