कार सेवा दल संस्था द्वारा कराया गया मजदूर की टांग का ऑपरेशन

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह ढांग

बिहार से काम की तलाश में आए फारुख गोकुल को गाड़ी वाले ने टक्कर मारकर टांग को घायल कर दिया। झीडी से विक्रांत इनका उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाए और एडमिट करवाया। डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि इनका जल्द ही टांग का ऑपरेशन करना पड़ेगा। जिसका तकरीबन ₹30000 के करीब खर्चा है।

विक्रांत का राफ्टिंग का कार्य किसी कारणवश पिछले कुछ समय से बंद था इसलिए ऑपरेशन करवाने की भी समस्या है। विक्रांत बिहारी मरीज के इलाज के लिए अपना वक्त दान दे रहे हैं। बाकी इलाज आप सभी के सहयोग से संस्था के माध्यम से ऑपरेशन की प्रक्रिया को डॉक्टर से परामर्श लेकर समान व दवाइयों का इंतजाम कर दिया गया ।

ऑपरेशन सफल रहा । बिहार से इनके पिताजी देखभाल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंच गए हैं। संस्था द्वारा इन्हें रहने ,खाने- पीने दवाइयां व अन्य सुविधाएं दी जा रही है। डॉक्टरों द्वारा सफल ऑपरेशन के पश्चात इन्हें अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। 1 महीने की दवाइयां रास्ते का खर्चा किराया देकर बिहार भेज दिया गया। जहां उनकी देखभाल परिवार के सदस्यों द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...