विद्युत उपभोक्ता बिजली बिल का समय पर करें भुगतान – कर्म चंद भारती

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल, सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने इस उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी विद्युत उपभोक्ता अपना बिजली का बिल लम्बित न रखें तथा बिजली के बिल का भुगतान निर्धारित समय सीमा पर सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि समय पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन नियमानुसार बिना किसी आगामी सूचना के काट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट अथवा अन्य पेमेंट एॅप से भी जमा कर सकते हैं।

यदि किसी उपभोक्ता के इस महीने के बिल में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे दूर करवाने के लिए कार्यालय में सम्पर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...