सिलाई अध्यापिकाओं को नियमित करने के लिए बनेगी समिति, पंचायत सचिवों का 20% कोटा भी रिजर्व

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

प्रदेश की सिलाई अध्यापिकाओं का नाम बदलने और उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए समिति बनाई जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी आवास ओकओवर शिमला में उनसे मिलने आई सिलाई अध्यापिकाओं को संबोधन के दौरान कही।

सिलाई अध्यापिकाओं का प्रतिनिधिमंडल भारतीय मंजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में जयराम ठाकुर ने कहा कि यह भी सुनश्चित किया जा रहा है कि पंचायत सचिवों की 20 प्रतिशत सीटें सिलाई अध्यापिकाओं से भरी जाएं और इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

प्रदेश सरकार कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के पैरा वर्कर्स के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मानदेय में प्रतिमाह 900 रुपये की वृद्धि के साथ सिलाई अध्यापिकाओं को अब 7950 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में 1650 रुपये बढ़ोतरी की गई है। महिला सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि करने के साथ दिहाड़ी को बढ़ाया गया है।

वहीं, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने श्रमिक वर्ग की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राज्य का श्रमिक वर्ग, पैरा वर्कर्स और दिहाड़ीदार उनके मानदेय में वृद्धि करने के लिए उनके आभारी रहेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज व भारतीय मजदूर संघ के महासचिव यशपाल उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...