हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हो रही अनियमितताओं की करवाएंगे जांच

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नियमों को ताक पर रख कर नियुक्तियां हो रही है। आज राजीव भवन शिमला में मिडिया से अनौपचारिक बात करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश विश्वविद्यालय में विभिन्न श्रेणी की भर्तियों में व्यापक तौर पर अनियमितताएं बरती जा रही है।

नियमों को ताक पर रख कर नियुक्तियां दी जा रही है। उन्होने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस विश्वविद्यालय में हुई सभी प्रकार की अनियमितताओं की जांच करवाएगी।

विश्वविद्यालय से एन0 एस0 यू0 आई0 के छात्रों के निष्कासन को ले कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाह बना हुआ है और छात्र हितों को बुरी तरह कुचला जा रहा है। छात्रों को राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से प्रताड़ित किया जा रहा है जो कि लोकतंत्र में निंदनीय है।

प्रदेश विश्वविद्यालय के वी0 सी0 डा0 सिकेन्दर कुमार को राज्य सभा के लिए भाजपा प्रत्याशी मनोनीत करने के प्रश्न के जवाब में कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हम नई जिमेंवारी के लिए उन्हे बधाई देते हैं।

उन्होने कहा कि मेरी सूचना के मुताबिक अभी भी पिछली तारीखों में आदेश पारित करके कांग्रेस विचारधारा से जुड़े शिक्षकों एवं कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है जो कि अलोकतांत्रिक व नीयमों के विरुद्व है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...