ट्रैकिंग स्‍थल त्रियुंड में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध रूप से लगाए 16 टेंट किए गए सीज

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड में वन विभाग ने अवैध रूप से टैंट लगाने वाले लोगों पर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग ने ट्रैकिंग स्थल का निरीक्षण किया व अवहेलना कर लगाए गए 16 टैंट सीज किए हैं। साथ ही निमयों के अनुसार आगामी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि त्रियुंड में वन विभाग की ओर से पंजीकृत आपरेटर को चिन्हित भूमि पर टेंट लगाने की अनुमित प्रदान की गई है। लेकिन कुछ आप्रेटर्स नियमों को दरकिनार कर प्रतिबंधित स्थानों पर भी टैंट लगाकर कमाई कर रहे थे।

त्रियुंड में इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद विभाग की टीम ने ट्रैकिंग स्थल का निरीक्षण किया तो नियमों की अवहेलना कर लगाए गए दो तीन आपरेटर के 16 टेंट सीज किए हैं। अन्य टेंट संचालकों को भी नियमों के तहत और चिन्हित भूमि पर ही टेंट लगाने के लिए आदेश दिए हैं।

यह बोले डीएफओ डा. संजीव शर्मा

धर्मशाला वन मंडल के डीएफओ डाक्‍टर संजीव शर्मा ने बताया त्रियुंड में नियमों के विपरीत कुछ आप्रेटर्स द्वारा टेंट लगाने की सूचना मिली थी, विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था तथा टीम को नियमों की अवहेलना करने वाले आपरटेरों के 16 टेंट सीज किए हैं।

नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस तरह से अवैध रूप से किसी को भी वन भूमि पर टैंट स्थापित करने की इजाजत नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...