
परागपुर – आशीष कुमार
सी एम जयराम ठाकुर द्वारा करीब दो महीने पहले ऑनलाइन आर टी आई पोर्टल का उद्घाटन किया गया था। परंतु ये उद्घाटन पूर्णतया विफल रहा है, ऐसा कहना है प्रागपुर के एक आर टी आई कार्यकर्ता का ।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने करीब जनवरी महीने में तीन अलग अलग विभागों से ऑनलाइन के माध्यम से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी जिसमे बकायदा ऑनलाइन फीस का भुगतान भी किया। परन्तु तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है, ना ही ऑनलाइन प्रथम अपील दर्ज हो पा रही है।
आर टी आई कार्यकर्ता ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक बेबसाइट पूर्ण रूप से तैयार ही नही थी तो आनन फानन में मुख्यमंत्री से उद्घाटन क्यो करवाया गया ?
ऐसे में सम्बंधित विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ गए है। जिन्होंने अधूरी तैयार बेबसाइट का उद्घाटन मुख्यमंत्री से करवा दिया।
आर टी आई कर्ता ने सरकार से प्रश्न पूछा है कि जब साइट तैयार ही नही थी तो इसका उद्घाटन क्यो किया गया ?
जब विभाग से इस विषय मे जानकारी ली गई , तो उनके द्वारा बताया गया कि, यदि आप प्रथम अपील के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको ऑफलाइन मोड में जाना होगा, क्योंकि वर्तमान में कुछ विभागीय मुद्दों के कारण ऑनलाइन प्रारूप में पहली अपील खोलने में कुछ समय लग सकता है।
