सरस मेले के लिए सजा धर्मशाला का पुलिस ग्राउंड,21 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा मेला, 27 को होगी सांस्कृतिक संध्या

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 21 मार्च से लेकर 30 मार्च तक सरस मेले का आयोजन किया जाएगा इस मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में मेले के स्टाल इत्यादि का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि सरस मेले में देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूह अपने अपने उत्पादों के साथ शामिल होंगे जिसमें मुख्य तौर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार बंबू आर्ट, बंगाली साड़ी, चितकारी सूट, पेंटिंग, कारपेट, बच्चों के खिलौने तथा विभिन्न प्रदेशों के उत्कृष्ट हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूह भी सरस मेले में भाग लेंगे। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि 23 मार्च को सरस मेला आयोजन स्थल पर रेडक्रास सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर तथा एकीकृत मेडिकल जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा इसके साथ ही 27 मार्च को सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सरस मेला स्थल पर बेहतरीन फूड कोर्ट भी स्थापित किया जाएगा ताकि मेले में आए लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकें।

उन्होंने कहा कि सरस मेला स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो, झूले इत्यादि लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सरस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी।

इसमें आयुष विभाग, कृषि, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बैकिंग क्षेत्र से संबंधित जानकारियां भी लोगों के साथ सांझा की जाएगी।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों के रहने तथा ठहरने की उचित व्यवस्था के लिए भी कमेटियां गठित कर दी गई हैं इसके साथ ही पठानकोट में हेल्प डेस्क भी स्थापित कर दिया गया है।

धर्मशाला तथा डीआरडीए के कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे ताकि प्रतिभागियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि सरस मेले के दौरान पार्किंग, स्वच्छता तथा विद्युत की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...