डुहग बक्शियाँ पशु औषधालय को अपग्रेड करके वेटेरनरी हॉस्पिटल बनाने की हुई थी घोषणा, अभी तक लंबित

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – गुरमुख सिंह 

विधानसभा फतेहपुर के अंतर्गत पशु औषधालय डुहग बक्शियाँ जनवरी 1957 में खुला था लेकिन उसको अपग्रेड करके वेटेरनरी हॉस्पिटल करने की मांग कई बार विधायकों, सांसदों और सरकार से संबंधित क्षेत्र के लोगों द्वारा समय – समय पर की गई है बावजूद इसके सरकार द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों की इस मांग को आज तक अमलीजामा नहीं पहुंचाया गया है।

इस पशु औषधालय की अपनी लगभग 8 कनाल भूमि और भवन बना हुआ है सिर्फ और सिर्फ उसको अपग्रेड करने का कार्य है जो कि आज तक लंबित है। आस पास जो पशु चिकित्सालय हैं वह लगभग 20 किलोमीटर दूर पड़ते हैं और इस क्षेत्र मे अधिकतर ग्रामीण लोग हैं जिनकी आजीविका का मुख्य स्त्रोत पशुपालन व कृषि है और उनके लिए गाड़ी करके 2 हजार से 25 सौ रुपये खर्च करना असंभव है जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वहीं इस इलाके मे असहाय पशुओं की भी भरमार है और गौ वंश की रक्षा हेतु गौशाला का भी निर्माण किया जा सकता है जिससे कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे गौवंश बचाओ अभियान का भी यह क्षेत्र हिस्सा बन सकता है। गौशाला बन जाने पर आस पास के किसानों का जो नुक्सान होता है वह भी बचेगा।

डुहग बक्शियां के साथ लगती 6 -7 ग्राम पंचायतों ग्राम पंचायत हटली, बडूखर, दियाना, डुहग, नंगल, बीडीसी सदस्य ग्राम पंचायत बडूखर व नंगल – सुनहारा के प्रतिनिधियों ने पंचायत प्रस्ताव पारित कर सरकार से डुहग बक्शियां पशु औषधालय को चिकित्सालय का दर्जा देने की मांग की है।

क्या कहा गया था मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा:-

उन्होंने फतेहपुर उपचुनाव के दौरान आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही इस पर काम करेंगे और चिर लंबित मांग को पूरा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...