
हमीरपुर- अनिल कपलेश
हमीरपुर पुलिस द्वारा आरोपी धर्मेंद्र सिंह पुत्र पुर्ण चन्द गांव नथान डा0खा0 भाखली तहसील व जिला कुल्लु (हि0प्र0) को पकड़ने में सफलता प्राप्त की तथा उक्त आरोपी व्यक्ति के कब्जा से 469 ग्राम चरस बरामद की गई।
इस संदर्भ में थाना बडसर में अभियोग संख्या 29/22 दिनांक 16/03/2022 अधीन धारा 20 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम पंजीकृत किया गया है तथा आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर के अगामी अन्वेषण जारी है।
हमीरपुर पुलिस के द्वारा एक सप्ताह के अन्दर एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अधीन यह चौथा अभियोग पंजीकृत करने में सफलता प्राप्त की गई है
