
देहरा – आशीष कुमार
आज ग्राम पंचायत चुधरेड में शहीद सुजीत सिंह कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
इस टूर्नामेंट का शुभारंभ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय सिंह डडवाल द्वारा किया गया। डडवाल ने खेलों प्रतिस्पर्धा करने और ज्यादा से ज्यादा खेलकूद में रुचि लेने पर जोर दिया।
टूर्नामेंट का पहला मैच भरौली और देहरा की टीम के बीच खेला गया । जिसमें बेरा टीम ने बरोली को 30-7 से पराजित किया।
इस अवसर पर जिला कांगड़ा से 15 से अधिक टीमों में प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं। अब क्वार्टर फाइनल ,सेमीफाइनल और फाइनल के बाद कल यानी 18 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा।
जीतने वाली प्रतियोगिता टीम को 5100 रुपए और रनरअप टीम को ₹3100 दिया जाएगा।
इस मौके पर टूर्नामेंट प्रबंधन समिति के सदस्य अखिल डढ़वाल, अंकु प्रधान, आयुष शर्मा, सूरज नरोत्तम, निकेतन ठाकुर, तुषार, अंकित ठाकुर, अनीशवर शर्मा, साहिल अन्य मौजूद रहे।
