सवर्ण आयोग की मांग पर शिमला में बवाल, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव, एएसपी सहित चार जवान घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग की मांग को लेकर शिमला पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच जोरदार टकराव हो गया। संकटमोचन के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव में शिमला के एएसपी सुशील कुमार सहित चार जवान घायल हो गए। एएसपी के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस टीम उन्‍हें तुरंत आइजीएमसी अस्‍पताल ले गई है।

प्रदर्शकारियों ने नेशनल हाईवे के किनारे सरकार के होर्डिंग फाड़ दिए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने क्यूआरटी को तैनात कर दिया है। इसके अलावा दमकल विभाग की गाड़ियां भी तैनात कर दी हैं। पुलिस पानी की बौछारें डालकर इन्हें रोकने का प्रयास करेगी। पुलिस ने अतिरिकल तैनात कर दिया है।

विधानसभा का बजट सत्र बेशक संपन्न हो गया है लेकिन अब सवर्ण समाज के हितों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश भर के सवर्ण समाज से जुड़े लोग शिमला में विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचे। ये लोग सुबह ही शिमला में पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि राजधानी के भीतर यह नहीं पहुंच पाए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। शहर को चारों ओर से नाकेबंदी के जरिए घेर लिया गया। सभी जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। नौ जगह धारा 144 लागू की गई है। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर बुलाई गई पुलिस अभी शिमला में ही ड्यूटी देगी।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के आह्वान पर आज शिमला में विधानसभा का घेराव की योजना है। इसके लिए कई जगह पर रात से ही पुलिस के साथ टकराव होना आरंभ हो गया था। पुलिस की ओर से इनको रोकने के प्रयास के दौरान खूब विवाद हुआ।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तारादेवी से लेकर विक्ट्री टनल तक बैरिकेडिंग की है। तारादेवी और टुटीकंडी बाईपास पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई। पुलिस पर पत्थरबाजी हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के 4 जवान जख्मी हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...