जीएवी काँगड़ा की अर्शिया अंडर 12 में खेलेगी नेशनल

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की अर्शिया चौधरी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी। चंबा में अंडर 12 ओपन चेस में उप विजेता रहने के साथ अशिया ने बंगलूर में 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है ।

अर्शिया के पिता अतुल ने बताया कि अर्शिया ने तीन मैच बड़े अंतराल से जीत लिए थे लेकिन अंतिम मुकाबला हार कर दूसरे स्थान पर संतोष करना पडा। इससे पहले मुंबई में हुई चेस प्रतियोगिता में भी दूसरे स्थान पर रही।

प्रधानाचार्य सुनीलकांत चड्ढा ने अर्शिया को सकूल पहुंचने पर सम्मानित किया और होनहार छात्रा को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कोच दिनेश ने भी अर्शिया की हौसला अफजाई की। अर्शिया पिछले चार सालों से कई ट्राफियां जीत चुकी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...